{"_id":"66ecc84e1215eb734c0caf14","slug":"nine-arrested-in-case-of-beating-of-minor-couple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123430-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाबालिग युगल की पिटाई के मामले में नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाबालिग युगल की पिटाई के मामले में नौ गिरफ्तार
Fri, 20 Sep 2024 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात नाबालिग युगल को पकड़कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में वीडियो के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सभी ने नाबालिग युगल की पिटाई करने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
मंगलवार की रात नाबालिग युगल को पकड़कर उनकी पिटाई की गई थी और आरोपियों ने उनका बाल भी मुड़वा दिया था। सूचना पर आई पुलिस ने नाबालिग युगल को मुक्त कराते हुए किशोरी की मां की तहरीर पर बुधवार को ही केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में वीडियो के आधार पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि नाबालिग युगल पूर्व में भी घर से भाग गए थे और इस बार भी भागने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान त्रिलोकी, अनिल कश्यप, सूरज कश्यप, राम अयोध्या , आकाश कश्यप, हीरामन कश्यप, सन्तोष पांडेय, नेपाल कश्यप व काशी के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, एसआई गौरव शुक्ल, सुजीत पांडेय, हेड कांस्टेबल साहिल यादव, राहुल पांडेय, शिवविलाश मिश्र व कृष्ण कुमार सिंह शामिल रहे।