फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ninda prastaw against seceratary

Kushinagar News: सचिव के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित, आज उच्चाधिकारियों से मिलेंगे प्रधान

Thu, 24 Aug 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
ninda prastaw against seceratary
तमकुहीराज ब्लॉक सभागार में बैठक करते प्रधानगण।विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। बृहस्पतिवार को तमकुहीराज प्रधान संघ की बैठक ब्लाॅक सभागार में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।
छह से अधिक ग्राम प्रधानों ने सचिव की कार्यशैली पर असंतोष जताया। ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से सचिव के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देने और विकास खंड में नियमित बीडीओ की तैनाती समेत अन्य मांगों से भी अवगत कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


लगभग छह माह पर ही बीडीओ बदलने पर असंतोष जताते हुए प्रधानों ने एक स्वर से उच्चाधिकारियों से मांग करने का निर्णय लिया कि यहां पर नियमित बीडीओ की तैनाती की जाए। ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। बैठक में रजनीश कुमार राय, जाकिर हुसैन, कृपाशंकर सिंह, मजीबुल होदा, राजेश तिवारी, आलमगीर खान, लल्लन सिंह पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed