{"_id":"607881138ebc3edbef0a9a60","slug":"night-karffu-kushinagar-news-gkp3921301109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू
विज्ञापन

- संक्रमण की रफ्तार कम करने केेे लिए आवागमन पर रोक जरूरी: डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। यह कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान केवल अस्पताल व दवा की दुकानें ही खुली रहेंगी। सामान्य आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
जनपद में कोरोना महामारी का संक्रमण खतरनाक स्थिति की तरफ बढ़ता जा रहा है। एक पखवारा के अंदर पौने पांच सौ लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना की इस दूसरी लहर में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। काफी तादाद में प्रवासी मजदूर और अन्य लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। ऐसे हालात में संक्रमण रोकने के लिए डीएम एस. राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया। यह कर्फ्यू रात नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इस दरम्यान जनपद के लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। हालांकि मेडिकल स्टोर एवं अस्पताल खुले रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार की सामान्य आवाजाही पूर्णतया प्रतिबंधित होगी।
एसडीएम ने लोगों से सहयोग की अपील की
खड्डा। रात्रि कालीन कर्फ्यू लागू होने के बाद खड्डा कस्बे में बृहस्पतिवार को एसडीएम व सीओ ने लाउडस्पीकर से इसकी जानकारी दी। एसडीएम लोगों से इसमें सहयोग देने की अपील की। एसडीएम अरविंद कुमार व सीओ शिवाजी सिंह ने खडडा कस्बे में माइक से लोगों को जानकारी देते हुए कहा की रात में 9 बजे से सुबह 6 बजे तक हर तरह की गतिविधियां बंद रहेगी। इस दौरान घर से बाहर न निकलें, सैनिटाइजर, मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। केवल मेडिकल स्टोर व अस्पताल ही खुले रहेंगे। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। इस दौरान एसओ आरके यादव, एसआई पीके सिंह सहित राजस्व व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।