{"_id":"6ab2e066a618dc4edf0f6d18","slug":"nhm-employees-raise-a-strong-call-for-regularization-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168536-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नियमितीकरण की मांग पर एनएचएम कर्मियों का हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नियमितीकरण की मांग पर एनएचएम कर्मियों का हुंकार
विज्ञापन
कुशीनगर। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन कलेट्रेट प्रभारी और सीएमओ को सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर तीन अक्तूबर तक सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने 12 अक्तूबर से प्रदेशस्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी गई है।
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि संविदा कर्मचारी 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। कोविड काल में भी कर्मचारियों ने जोखिम उठाकर सेवाएं दीं। इसके बावजूद वर्षों की सेवा के बाद भी नियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है। जिला महामंत्री राजू यादव ने कहा कि नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पूरी होने तक छह तात्कालिक मांगों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। इनमें कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए कम से कम 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ और एचआरए का लाभ देने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति बहाल करने की मांग की।
इस दौरान डॉ. मधुसूदन मिश्रा, डॉ. वेदप्रकाश, मुस्ताक अहमद, वीरेंद्र शर्मा, रामाशीष यादव, निशांत मिश्रा, कमल पांडेय, खुर्शीद आलम, प्रियंका, सीमा मौर्या, कात्यायनी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।