फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   newly married woman found hang

Kushinagar News: छत के पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस

Mon, 31 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
newly married woman found hang
मृतक प्रतिमा मिश्रा की फ़ाइल फोटो।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

नवविवाहिता पैर फर्श से सटे हुए थे, कसया नगर के अमियनगर वार्ड की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के शहीद अमियनगर वार्ड में शनिवार की रात एक नवविवाहिता का शव छत में लगे पंखे से लटका मिला। परिजन आनन-फानन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी एक महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव के निवासी विनोद कुमार मिश्र ने अपनी बेटी प्रतिमा (25) की शादी कसया नगर के अमियनगर वार्ड के निवासी प्रभुनाथ तिवारी के बेटे कुलदीप से बीते माह 28 जून को की थी। उसकी विदाई 30 जून को हुई थी। शनिवार की देर रात प्रतिमा का शव छत के पंखे से लटका मिला। नवविवाहिता के पैर फर्श से सटे हुए थे। घटना की जानकारी होते ही परिजन पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसया थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मायकेवालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने दो कमरों को सील कर दिया और तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मृतका की मां नर्वदा देवी पत्नी विनोद कुमार मिश्र ने कसया थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद कसया थाने की पुलिस पति, सास, ससुर और देवर पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ससुर और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तहरीर के अनुसार, शादी में अपनी क्षमता से अधिक खर्च करके जरूरत का सारा सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। मृतका की मां के मुताबिक, दहेज के लिए ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे। उससे चार पहिया वाहन और अन्य सामान की मांग की जा रही थी। बार-बार प्रताड़ित करने की बात प्रतिमा ने रो-रोकर बताई थी। ससुरालवालों से कुछ समय मांगा जा रहा था कि उसे भी पूरा कर देंगे।
शादी में मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति से देर रात सूचना मिली कि प्रतिमा की हालत गंभीर है। आकर देख लीजिए। वादी नर्वदा देवी परिजनों को लेकर प्रतिमा की ससुराल पहुंचीं तो उनकी बेटी की लाश पंखे से लटकी हुई थी। उनका आरोप था कि उनकी बेटी की हत्या कर लाश को पंखे से लटकाया गया था। उसके पैर जमीन से सटे थे। वह दृश्य देखकर वह बेहोश हो गई थीं। उनका कहना था कि प्रतिमा के पति के कहने पर साजिश के तहत ससुर, सास और देवर ने प्रतिमा की हत्या कर फंदे से लटका दिया है।


इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed