{"_id":"68ed539c58a3ccd1e601a9a6","slug":"newborn-found-in-siarha-undergoing-treatment-in-hospital-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147132-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सियरहा में मिला नवजात, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सियरहा में मिला नवजात, अस्पताल में चल रहा इलाज
Tue, 14 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग के टोला सियरहा में एक नवजात सोमवार को मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रहा है कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद किसी ने फेंक दिया है। उसके रोने की आवाज सुनकर लोगों की नजर उधर पड़ी। सूचना पर मौके पर आई चाइल्ड हेल्प केयर व पुलिस टीम ने नवजात को लेकर इलाज के सीएचसी तमकुहीराज पहुंची।
प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नवजात के इलाज चाइल्ड लाइन टीम की निगरानी में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार नवजात पूर्ण रूप से स्वस्थ है। यहां से डिस्चार्ज होने के बाद चाइल्ड हेल्प केयर की टीम उसे समुचित देखरेख के लिए गोरखपुर शाखा भेजेगी। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग के टोला सियरहा निवासी एक महिला सोमवार सुबह गांव स्थित नहर के पटरी की ओर गई थीं। इसी दौरान महिला को एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद महिला नवजात के पास पहुंची तो देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसका जन्म कुछ समय पूर्व ही हुआ है और किसी ने लाकर सुनसान स्थान पर रख दिया है। अज्ञात नवजात मिलने की जानकारी के बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और महिला नवजात को लेकर अपने घर चली आई।
जानकारी के बाद स्थानीय लोग नवजात को जन्म देने वाली मां को कोसते रहे।गांव के लोगों ने मामले की सूचना चाइल्ड हेल्प केयर व पुलिस को दी। सूचना के बाद गांव आई चाइल्ड हेल्प केयर की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा। जहां नवजात को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी डिबनी बंजरवा अवनीश सिंह ने बताया अज्ञात नवजात मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थीं।मौके पर चाइल्ड केयर की टीम नवजात को इलाज के लिए भेजा। पूर्ण स्वस्थ होने के बाद देखभाल के लिए गोरखपुर स्थित शाखा भेजा जायेगा।