{"_id":"64aef49884a41308fe0ce114","slug":"new-ward-in-district-hospital-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1318-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्जरी के मरीज रखे जाएंगे अलग, जनरल वार्ड पर कम होगा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्जरी के मरीज रखे जाएंगे अलग, जनरल वार्ड पर कम होगा दबाव
Thu, 13 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
इमरजेंसी और सर्जरी वार्ड में होंगे 60 बेड, अलग-अलग बनेेगा वार्ड
सर्जिकल स्टोर रूम दूसरी जगह होगा शिफ्ट, मरीजों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अव्यवस्था के बीच होने वाले इलाज से मरीजों को बहुत जल्द छुटकारा मिलेगा। जिला अस्पताल की सर्जरी और इमरजेंसी में 60 बेड बढ़ाए जाएंगे। इससे जनरल वार्ड पर दबाव जहां कम होगा, वहीं, आसानी से मरीजों को बेड मुहैया हो सकेगा।
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफा की वजह से बेड कम पड़ जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को फर्श पर लिटाकर करीब एक महीने से इलाज किया जा रहा है। नहीं तो इमरजेंसी में इलाज के बाद आराम मिलने पर मरीजों को बेड की मजबूरी बताकर घर भेज दिया जा रहा था। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ है।
30 बेड का सर्जरी वार्ड और छह की जगह अब 30 बेड का इमरजेंसी वार्ड होगा। दवा वितरण काउंटर के पास स्थित सर्जिकल स्टोर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। सर्जिकल स्टोर से इमरजेंसी तक हाल में बेड लगेगा। वहीं, दवा स्टोर रूम के पास सर्जरी वार्ड बनाया जाएगा। इसकी वजह से 70 बेड के जनरल वार्ड में दबाव कम होगा और मरीजों को भी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सिर्फ जनरल वार्ड था, जिसमें सर्जरी से लेकर उल्टी दस्त-तक के मरीजों को भर्ती किया जाता था। इसकी वजह से डॉक्टरों के राउंड व इलाज में भी दिक्कतें होती थीं।
सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि बेड की समस्या अब नहीं रहेगी। इमरजेंसी का विस्तार और अलग से सर्जरी वार्ड का निर्माण कराया गया है। बीच में बेड नहीं मिलने की काफी शिकायतें मिलती थी और मरीजों को भी परेशानी होती थी।