फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New session from today's congress school, in New Calaver.

नए कलेवर में सजे परिषदीय स्कूल, आज से नया सत्र

Sun, 01 Apr 2018 11:23 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 01 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
New session from today's congress school, in New Calaver.
आदर्श स्कूल। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। सोमवार से परीषदीय वद्यिालयों में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो रहा है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से गोष्ठी, जनसंपर्क और जागरूकता रैली निकाली जाएगी। साथ ही परीषदीय विद्यालयों में सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। इस सत्र में पहली बार जिले में बड़े पैमाने पर प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले में 2179 प्राथमिक और 824 जूनियर विद्यालय हैं। इसमें से इस सत्र में 150 मॉडल स्कूल और 70 प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होनी है। इन परिषदीय विद्यालयों में पिछले सत्र में करीब पौने तीन लाख छात्र थे। इनमें छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से खास तैयारी की गई है। इसमें दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक वेिशेेष अभियान के तहत पढ़े चलो, बढ़े चलो कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान में शिक्षा विभाग की ओर से गांवों और मुहल्लों में जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन, जनसम्पर्क और जागरूकता रैली निकाल कर प्राथमिक विद्यालयों में दी जाने वाले सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़े चलो, बढ़े चलो अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसके तहत जिले के 100 विद्यालयों को चयनित कर उसमें पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। इसमें बच्चों को पढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में पाठ्य पुस्तक समेत अन्य जरुरी सामान उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके अलावा डीएम की संस्तुति लेकर पहले बीआरसी स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर और अंत में जिला स्तर पर जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बीआरसी सत्यजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले के सभी 70 अंग्रेजी माध्यम से चलने वाले विद्यालयों में 155 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इसमें 91 ऐसे शिक्षक हैं जो पहले उसी विद्यालय में अध्यापक थे। इन्हें बेसिक शिक्षा सचिव के निर्देश पर जिला चयन समिति से अनुमोदन लेकर तैनात किया गया है और 64 शिक्षकों की तैनाती परीक्षा के बाद हुई है। 



बीएसए हेमंत राव ने कहा कि सोमवार से नए कलेवर के साथ प्राथमिक विद्यालयों के नए सत्र की शुरुआत हो रही है। इस वर्ष जिले में 150 मॉडल स्कूल और 70 अंग्रेजी माध्यम से स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से एक बार विद्यालय में स्वयं आकर परीषदीय विद्यालयों की सुविधाओं को देखने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed