फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New ones were installed in place of broken barriers...nails were also removed

Kushinagar News: टूटे अवरोधकों की जगह नए लगाए...कील भी हटाई गईं

Fri, 27 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
New ones were installed in place of broken barriers...nails were also removed
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी से फाजिलनगर को जोड़ने वाली नौ किमी सड़क पर लोक निर्माण विभाग के प्रयास से यात्रा अब सुमग हो जाएगी। इस सड़क पर आधा दर्जन जगहों पर टूटे की जगह विभाग ने नए गति अवरोधकों लगवा दिए हैं। टूटे होने वाले अवरोधकों की कील भी हटा दी गईं है। इस सड़क के अलावा कसया, तमकुही और अन्य सड़कों पर भी जरूरी स्थानों पर अवरोधक स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के मुख्य जिला मार्ग (एमडीआर) सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाली तुर्कपट्टी-फाजिलनगर सड़क पर टूटे ब्रेकर के कारण टायर पंक्चर होने के साथ लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। नौ किमी आरसीसी सड़क पर टूटे अवरोधकों से समस्या को लेकर 26 नवंबर के अंक में ‘’टूटे अवरोधकों से निकलीं कीलें...पंक्चर हो रहे पहिए..’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें सड़क के अलावा अन्य सड़कों पर गति अवरोधकों की समस्या का उल्लेख था, जिसके बाद एक्सईएन के निर्देश पर एई ने सभी अवर अभियंताओं से अवरोधकों की वास्तविक समस्या से अवगत होकर अवरोधकों का ऑर्डर लगाया था। विभाग की मांग पर शासन स्तर से अवरोधक प्राप्त होते हुए तुर्कपट्टी फाजिलनगर सड़क पर प्लास्टिक युक्त अवरोधक लगा दिए गए। भलुही में करीब डेढ़ साल से गति अवरोधक का आधा हिस्सा टूटा था। इसके अलावा देवपोखर में भी एक माह पूर्व से अवरोधक के बीच का हिस्सा टूट जाने से कील निकल चुकी थी। डीह टोला, गांगीटीकर आदि जगहों पर भी ब्रेकरों की स्थिति यही थी। विभाग के संजीदगी के बाद से इस सड़क पर सुरक्षा को लेकर प्रयास किए।
विज्ञापन

हालांकि, गांगीटीकर में स्थित टेढ़िहवा पुलिया पूरी तरह जर्जर होने से अभी इस सड़क पर राहगीरों को राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed