फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New names and incorrect de-Collaborate

नए नाम जुड़वाने और गलत नाम हटवाने में सहयोग करें

Thu, 10 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
New names and incorrect de-Collaborate
मतदाता पुनरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी हो रही मतदाता  सूची को त्रुटि रहित बनवाने में राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। गलत नाम कटवाने और सही और नए नाम जुड़वाने में कार्यकर्ता बीएलओ की मदद करें तो यह कार्य आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाचक आयोग की तरफ से आए उपसचिव अनूप कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास है कि मतदान के दौरान वोटर लिस्ट को लेकर कोई शिकायत न रहे।
विज्ञापन

डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार ने बताया कि जिले में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो 17 नवम्बर तक बूथवार भ्रमण कर निर्वाचक नामावलियों के साथ चुनाव संबंधी अन्य कार्यों की समीक्षा करेगी। डीएम ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 78 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 42 हजार महिलाएं और 36 हजार पुरूष हैं। इसके अलावा 30 हजार 700 गलत नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम/ उप जिला निर्वाचक अधिकारी कृष्ण लाल तिवारी, एसडीएम संजीव रंजन, विपिन कुमार सिंह, रामआसरे सिंह, गणेश प्रसाद के अलावा सभी तहसीलदार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बूथों का किया निरीक्षण
पडरौना। निर्वाचन आयोग की तरफ से आए उपसचिव अनूप कुमार, अनुभाग अधिकारी मनीष कुमार और एएसओ शिवम अरोड़ा ने नगर के जूनियर हाईस्कूल और छावनी सहित कई जगहों पर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, एसडीएम संजीव रंजन, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।


खुले रहेंगे बूथ वाले स्कूल
पडरौना। जिले में 12 व 13 नवम्बर को चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए बूथ वाले सभी परिषदीय स्कूल सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। बीएसए पन्नाराम गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय पर बीएलओ व अन्य पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed