फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   new guideline for eggs of out side

Kushinagar News: बाहर से आने वाले अंडों की ट्रे पर चस्पा होगा उत्पादन की तिथि का स्टिकर

Thu, 04 May 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
new guideline for eggs of out side
डीएम ने जारी किया गाइडलाइन, अंडा परिवहन के संबंध में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। लंबी दूरी से बंद वाहन में आने वाले अंडों की गुणवत्ता खराब हो जाती है। क्योंकि परिवहन के समय अंडों की नमी निकलने से उस पर लगी प्राकृतिक सुरक्षा कवच नष्ट हो जाती है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बाहर से आने वाले अंडों की ट्रे पर उत्पादन की तिथि, स्थान और पिनकोड चस्पा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
डीएम रमेश रंजन ने बताया कि उप्र कुक्कुट विकास नीति के तहत प्रदेश में कई पोल्ट्री फार्म स्थापित के अलावा निजी स्रोतों से भी प्रदेश में कुक्कुट फार्म संचालित हैं। अन्य प्रदेशों से भी जिले में अंडों का आयात प्रदेश में हो रहा है। लंबी दूरी तक बंद वाहन में परिवहन से अंडों की गुणवत्ता खराब हो जाती है।
विज्ञापन

इस पर लगा प्राकृतिक सुरक्षा कवच नष्ट हो जाता है। इससे अंडों पर विभिन्न बैक्टीरिया एवं फंगस का इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इन खराब हुए अंडों का सेवन करने से विभिन्न बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने से स्वास्थ्य को हानि पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए बाहर के राज्यों से आने वाले या प्रदेश से अन्य राज्यों को जाने वाले अंडों का परिवहन रेफ्रीजरेटेड वाहन (शीतित यान) से ही कराने, प्रत्येक गाड़ी के साथ अंडाट्रेडर, निर्गत इनवायस, कैश मेमो, पक्का बिल, क्रेता का गंतव्य स्थान, दूरी एवं पूरा पता मोबाइल नंबर सहित कन्टेनर नंबर के साथ बिल पर अंकन करने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में डीएम ने कुशीनगर के पुलिस, राजस्व, पशुपालन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम्य विकास विभाग को समन्वय स्थापित शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed