{"_id":"5ec402918ebc3e90b43dec4a","slug":"new-case-of-corona-positive-found-kushinagar-news-gkp3517769111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर के शिवराजपुर में भी मिला कोरोना पॉजिटिव, गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर के शिवराजपुर में भी मिला कोरोना पॉजिटिव, गांव सील
विज्ञापन
कुबेरस्थान क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में कोरोना मरीज के मिलने की सूचना पर पहुंचे डीएम,एसपी और सी?
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर के शिवराजपुर में भी मिला कोरोना पॉजिटिव, गांव सील
पडरौना/कसया(कुशीनगर)। सखवनिया बुजुर्ग के शिवराजपुर टोले पर मुंबई से लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव है। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद उसे सपहां आइसोलेशन सेंटर से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गांव को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया। डीएम, एसपी और सीएमओ ने गांव का दौरा किया। इस केस के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या सात हो गई है। इसमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि दो मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। चार मरीजों का इलाज चल रहा है। चारों मुंबई से वापस लौटे हैं।
तहसीलदार कसया दीपक गुप्ता ने बताया कि गांव का संक्रमित युवक 12 मई को मुंबई से आया था। इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर गांव को सील कराकर सैनिटाइजेशन प्रारंभ किया गया है। गांव में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई है।
दोपहर बाद डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, सीओ सदर फूलचंद कन्नौजिया, एसओ कुबेरस्थान महेंद्र चतुर्वेदी आदि गांव पहुंचे। अफसरों की मौजूदगी में गांव के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दी गई। गांव की सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि शिवराजपुर गांव में टीम लगाकर सभी घरों का सर्वे कराया जा रहा है। इस गांव में आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। लोग अपने घरों में रहें और खुद को सुरक्षित रखने के लिए मुंह पर मास्क लगाएं तथा बार-बार हाथ धोते रहें।
टीम लगाकर 208 घरों का हुआ सर्वे
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार यह युवक मुंबई से ट्रक से 12 मई को गांव पहुंचा था। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पांच टीमें लगाकर सभी 208 घरों का सर्वे कराया गया। इस दौरान सर्दी-बुखार से पीड़ित कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। गांव के लोगों पर नजर रखी जा रही है।
8652 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
पडरौना। बाहर से आए 8652 लोगों की मंगलवार को थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इन लोगों को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा संदेह के आधार पर 57 लोगों के सैंपल भेजे गए। अब तक 666 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 562 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 97 लोगों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा हो रही है।