{"_id":"5d4326a38ebc3e6cda5e7fb5","slug":"nepali-peas-and-chilli-recovered-kushinagar-news-gkp31615454","type":"story","status":"publish","title_hn":"16.62 लाख की नेपाली मटर और मिर्च बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16.62 लाख की नेपाली मटर और मिर्च बरामद
विज्ञापन
एसएसबी के जवानों ने तस्करी का सामान पकड़ा।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ने गंडक नदी से की गई बरामदगी का किया पर्दाफाश
खड्डा। गंडक नदी के किनारे वालगोविंद छपरा दियारा से बरामद नेपाली मटर और मसाला मामले का एसएसबी ने बृहस्पतिवार को बिहार के रमपुरवा स्थित झंडू टोला कैंप पर पर्दाफाश किया। बरामद सामान की कीमत 16.62 लाख आंकी गई। इसी बरामदगी को लेकर खड्डा पुलिस ग्रामीणों और एसएसबी जवानों के बीच झड़प के बाद हवाई फायरिंग हो गई थी।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 21वीं वाहिनी के गंडक नदी किनारे झंडू टोला में स्थापित बी कंपनी कैंप पर एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि नेपाल से तस्करी का सामान आने की सूचना मिलने पर कार्यवाहक कमांडेंट लालाराम मेहला के निर्देश पर बुधवार की रात गंडक नदी के तटवर्ती साधूघाट में घेरेबंदी की गई। रात साढे़ आठ बजे नदी में हलचल पर जब जवानों ने ललकारा तब नाव में सवार तस्कर नदी में कूद पड़े। वे अंधेरे का लाभ लेते हुए नेपाल की तरफ भाग निकले। नाव की तलाशी लेने पर 18.75 क्विंटल नेपाली मटर और 22.50 क्विंटल काली मिर्च जब्त की गई। एक नाव भी जब्त की गई है। उधर, पुलिस और एक ग्रामीण की तीन बाइक उठा ले जाने के मामले को खड्डा पुलिस व बाल्मीकि नगर पुलिस की पहल पर एसएसबी के जवानों ने बृहस्पतिवार को कागजी कार्रवाई करने के बाद लौटा दी।