फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Neighbors beat mother and son by locking them in a room, they ran away when police arrived

Kushinagar News: पड़ोसियों ने मां-बेटे को कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस के पहुंचने पर भागे

Tue, 12 Sep 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Neighbors beat mother and son by locking them in a room, they ran away when police arrived
खड्डा। चोरी का केस दर्ज कराने से नाराज पड़ोसियों ने रविवार की रात कमरे में बंद कर मां-बेटे की पिटाई की। मां का सिर फट गया और एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। प्रधान और पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों को छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव की निवासी 50 वर्षीय मैरूनिशा के घर जुलाई में चोरी हो गई। मैरूनिशा पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उसका आरोप है कि इससे खुन्नस खाए पड़ोसी अक्सर विवाद करते हैं। रात को करीब 8 बजे पड़ोसी गफ्फार की पिटाई करते हुए अपने घर उठा ले गए। बचाव में गई इसकी मां मैरूनिशा को भी अपने घर के एक कमरे में बंद कर दिया और रस्सी से हाथ पैर बांध कर पिटाई करने लगे। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर करीब आधे घंटे बाद गांव के प्रधान पहुंचे। बावजूद दरवाजा मनबढ़ नहीं खोल रहे थे। मैरूनिशा के घरवाले 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस की गाड़ी देख दरवाजा खोलकर मारपीट करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन

फटकदौना-हीराछपरा गांव में मारपीट, चार घायल, तीन गंभीर
खड्डा। फटकदौना-हीराछपरा गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें (सिंधु 26) पुत्री बाबूलाल, नीतू (18) पुत्री बाबूलाल, सुशीला (40) पत्नी जनार्दन, दूसरे पक्ष के राधाकिशुन (65) पुत्र खेदन घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को तुर्कहां सीएचसी पर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर सिंधु, नीतू और सुशीला को जिला अस्पताल डॉक्टर ने रेफर कर दिया। रविवार को दोनों पक्ष के लोगों का शांतिभंग में पुलिस ने चालान किया था। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामला संज्ञान में है। घायल इलाज कराने गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed