फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nehru yuva kendra wiil compell for water saving

Kushinagar News: 50 गांवों के युवाओं को जल संरक्षण के लिए किया जाएगा जागरुक

Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
nehru yuva kendra wiil compell for water saving
नेहरू युवा केंद्र की तरफ से शीघ्र शुरू होगा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

गांव के युवाओं को जल संरक्षण के बारे में जानकारी देकर दिलाई जाएगी शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान इसी हफ्ते से शुरू होगा। नेहरू युवा केंद्र के सदस्य 50 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम कर युवाओं को जल संरक्षण के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद पानी को बचाने के लिए शपथ दिलाया जाएगा।
नेहरू युवा केंद्र की तरफ से जिले के सभी ब्लॉकों में दो-दो राष्ट्रीय स्वयंसेवक तैनात हैं। ये स्वयंसेवक इसी हफ्ते पडरौना, कप्तानगंज, रामकोला, नेबुआ नौरंगिया और दुदही ब्लॉक में चिह्नित 50 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में गांव के युवाओं को एकत्र कर उन्हें जल संरक्षण से होने वाले लाभ और पानी बचाने के लिए उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके बाद कार्यक्रम में गांव के ग्राम प्रधान अथवा अन्य वरिष्ठ व्यक्ति मुख्य अतिथि होंगे, जो कार्यक्रम के अंत में युवाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सचिन कुमार ने बताया कि केंद्र की तरफ से जिले के युवाओं को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाना है। इसके लिए पहले चरण में पांच ब्लॉकों के 50 गांवों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में इसी सप्ताह विशेष जागरूकता कार्यक्रम कर युवाओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए पानी को बचाने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed