{"_id":"6075d9ea8ebc3ec752291ac8","slug":"neha-mishra-become-sdm-kushinagar-news-gkp3919084176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नेहा मिश्रा बनीं एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नेहा मिश्रा बनीं एसडीएम
विज्ञापन
एसडीएम पद पर चयनित हुईं नेहा मिश्रा।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नेहा मिश्रा बनीं एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। पीसीएस 2020 की परीक्षा पास कर नेहा मिश्रा एसडीएम पद पर चयनित हुई हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
कुशीनगर नगर पालिका परिषद के माधवपुरम मिश्रौली निवासी ज्ञान प्रकाश मिश्र की बेटी नेहा मिश्रा ने पीसीएस 2020 परीक्षा में सफलता पाई है। नेहा ने सेंट एंथोनी स्कूल बाराबंकी से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा उर्त्तीण करने के बाद आईटी कॉलेज लखनऊ से स्नातक किया। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई। नेहा पहले प्रयास में 2017 में नायब तहसीलदार और 2018 में ट्रेजरी अफसर चुनी गई थीं। वर्ष 2020 में पीसीएस की परीक्षा में एसडीएम बन कर परिवार का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पिता के साथ माता सुनीता मिश्रा, भाई प्रतीक व प्रशांत तथा बहन मुस्कान मिश्रा के साथ गुरुजन व दोस्तों को दी है। उनके इस इस सफलता पर प्रेम प्रकाश मिश्र, आनंद प्रकाश मिश्र, पप्पू मिश्र, विनयकांत मिश्र, पुनीत मिश्र, विनोद, फणीश मिश्र, रजनीश मिश्र, संदीप, राजू, सत्यशील, मनीष, डीके मिश्र, योगेश, आशीष, प्रमोद, विशाल, अटल श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, जय किशुन, रबीश त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।