{"_id":"693715560a800417c90d7d04","slug":"negligence-in-operation-results-in-death-of-patient-attendants-create-ruckus-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-150331-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑपरेशन में लापरवाही से मरीज की मौत, तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑपरेशन में लापरवाही से मरीज की मौत, तीमारदारों का हंगामा
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़।
हाटा। नगर के एक निजी अस्पताल में बवासीर के आपरेशन के बाद रविवार की रात मरीज की मौत हो गई। झोलाछाप व वर्कर अस्पताल में ताला बंद कर भाग गए। नाराज तीमारदारों ने एक घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजन अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कप्तानगंज निवासी 45 वर्षीय एजाज मोहम्मद छह दिसंबर को हाटा कस्बे के हरिटोला मोहल्ले में संचालित कृष्णा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। उनको बवासीर की परेशानी थी। तीमारदारों के अनुसार, डॉक्टर ने कहा कि दवा से ठीक नहीं होगा ऑपरेशन करना पड़ेगा। घर वाले राजी हो गए।
छह दिसंबर की रात को ही एजाज के बवासीर ऑपरेशन डॉक्टर ने कर दिया। आरोप है कि आपरेशन के बाद से ही मरीज की तबीयत खराब होने लगी। डॉक्टर घर वालों से बोला कि ऑपरेशन के बाद ऐसा होता है। ठीक हो जाएगा, घबराने की बात नहीं है। रविवार की रात में मरीज की तबीयत और बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। इसके बाद अस्पताल संचालक और उसके वर्कर अस्पताल छाेड़कर फरार हो गए। परिजन अपने निजी साधन से मरीज को लेकर गोरखपुर पहुंचे तो वहां बताया गया कि मरीज की मौत हो चुकी है।
परिजन बदहवास हो गए और एजाज का शव लेकर वापस हाटा के निजी अस्पताल में पहुंचे तो देखा कि अस्पताल पर ताला बंद है। एजाज की मौत की सूचना मिलने पर उनके परिचित और रिश्तेदार अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर हाटा कोतवाल मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगा।