{"_id":"6367f50d1cd149433319474c","slug":"negliance-in-dudhi-chc-kushinagar-news-gkp4564135127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: अस्पताल के लेबर रूम से मांस का टुकड़ा लेकर भागी कुतिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: अस्पताल के लेबर रूम से मांस का टुकड़ा लेकर भागी कुतिया
विज्ञापन
कुशीनगर के दुदही सीएचसी से मुंह में मांस का टुकड़ा लेकर जाता कुत्ता।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर: अस्पताल के लेबर रूम से मांस का टुकड़ा लेकर भागी कुतिया
- वार्ड आया बर्खास्त, दो स्टॉफ नर्स को नोटिस, चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। दुदही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम (प्रसव कक्ष) से एक कुतिया के मांस का टुकड़ा लेकर भागने से स्वास्थ्य विभाग मेें हड़कंप है। सीएमओ ने इस मामले में संविदा पर रखी गई एक वार्ड आया को बर्खास्त करने के साथ दो स्टॉफ नर्स को नोटिस और एक डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का आदेश दिया है।
मामला शनिवार पांच नवंबर का है। रविवार को कुतिया के मांस का टुकड़ा लेकर अस्पताल से बाहर जाने का फोटो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने सीएचसी पहुंचकर जांच की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ करने के बाद कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण चार दिनों के भीतर कुत्तों के अस्पताल में बेरोकटोक घूमने की दूसरी घटना सामने आई है। रविवार को वायरल फोटो में दुदही सीएचसी के लेबर रूम की लापरवाही सामने आई है। दुदही सीएचसी पहुंचे सीएमओ की जांच में पता चला कि कुतिया लेबर रूम से मांस का टुकड़ा लेकर भागी थी। स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ के बाद सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार एवं चीफ फार्मासिस्ट मनोज राय को बुलाकर पूछताछ की। चीफ फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। एक सप्ताह में सुधार न होने पर चीफ फार्मासिस्ट को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
दुदही सीएचसी के लेबर रूम में कुतिया के घुसने और मुंह में मांस का टुकड़ा लेकर अस्पताल परिसर में घूमने पर लापरवाही मानते हुए आउटसोर्सिंग की वार्ड आया सपना वर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। संविदा स्टॉफ नर्स फूलकुंवारी और नियमित स्टॉफ नर्स ममता को नोटिस दिया गया है। वहीं, एक चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
- डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ