फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NEET today; entry of heavy vehicles into the city will be restricted.

Kushinagar News: नीट आज, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 21 Jun 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
NEET today; entry of heavy vehicles into the city will be restricted.
पडरौना। नीट को लेकर नगर में रविवार को आवाजाही व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। कल नगर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक बड़े वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्विनी राय ने बताया कि रविवार को जनपद के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षार्थियों के आने-जाने में सहूलियत के लिए नगर में आवाजाही की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। इस निमित्त सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नगर में भारी व बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। रूट डायवर्जन के मुताबिक, निर्धारित अवधि में खिरकिया, रेलवे स्टेशन मोड़, स्टेशन बाईपास, कठकुइया मोड़, खिरिया टोला, बलुचहा पुलिया, बावली चौक और जिला मुख्यालय रविन्द्रनगर स्थित सरस्वती चौक से भारी व वाणिज्यिक वाहनों का नगर में प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात निरीक्षक ने आगाह किया कि रूट डायवर्जन का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन एवं उनके चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed