फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ncc cadates took oath of nation service

एनसीसी कैडेट्स ने लिया देश सेवा का संकल्प

Wed, 29 Jan 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
ncc cadates took oath of nation service
बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद कैडेट्स। - फोटो : KUSHINAGAR
एनसीसी कैडेट्स ने लिया देश सेवा का संकल्प
विज्ञापन

बुद्ध इंटर कॉलेज की 12वीं एनसीसी कैडेट को दी गई विदाई
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज की 12वीं एनसीसी कैडेट्स को बुधवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। कैडेट्स ने अनेक रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत कर एनसीसी से जुड़े अनुभव साझा किए। कैडेट्स ने आवश्यकता पड़ने पर देश की सीमा पर सेवा देने के जज्बे को दोहराया। अशिक्षा, प्रदूषण, दहेज, बाल विवाह आदि से लड़ने और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से देश सेवा का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. रितेश कुमार चौधरी ने एनसीसी कैडेट्स के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि कॉलेज के कैडेट्स को राज्यपाल जैसी बड़ी हस्ती को गार्ड ऑफ ऑनर देने का अवसर मिला। इससे कैडेट्स का आत्मविश्वास बढ़ा है। कैडेट्स को इससे उच्च शिक्षा के साथ साथ सामाजिक जीवन में बहुत सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

कैडेट्स अपूर्वा गुप्त, रानी सिंह, आंचल ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर देने के अवसर को बेहद गौरवपूर्ण बताते हुए अपने अनुभव साझा किए। हिना खान, आनंद, कौसर आदि ने एनसीसी के वार्षिक कैंप को जीवन भर के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र ने किया। शिक्षक सुरेश प्रसाद गुप्त, सुभाष पांडेय, बलींद्र सिंह, राजेश राम, शंभू शरण श्रीवास्तव ने रोचक प्रसंग सुनाकर कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया।
प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी को दी गई विदाई
सकारात्मक सोच के साथ पद के अनुरूप करें कार्य
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के पुस्तकालय हाल में बुधवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी को एनसीसी से कार्यमुक्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। एनसीसी अफसरों व कैडेट्स ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर विदा किया।
यूएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी लंबे समय से एनसीसी अफसर के तौर पर कार्यरत थे। मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि पद हमेशा दायित्व का बोध कराता है। इसलिए व्यक्ति को पद के अनुरूप सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए।

इस समारोह को मेजर जगमोहन तिवारी, सूबेदार राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता डॉक्टर नरेंद्र त्रिपाठी ने की। इस दौरान अनूप पटेल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, समशेर मल्ल, महेंद्र सिंह, नीलम सिंह, प्रदीप मोदनवाल, बाबूराम गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सुरेश ठाकुर, सागर जायसवाल, काजल, नेहा, धनु, सुमन, प्रतिभा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed