फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   national voters day celebrated in kushinagar

‘लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता है जागरूक मतदाता’

Wed, 25 Jan 2017 11:36 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
national voters day celebrated in kushinagar
मतदाता ‌द‌िवस पर नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके बाद पडरौना शहर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। दोपहर में उदित नारायण इंटर कॉलेज के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शंभू कुमार ने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता है। इसलिए सभी मतदाता संविधान से मिले अपने अधिकार और कर्तव्य का पालन कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के उदासीनता के वजह से हमारा लोकतंत्र खोखला होता जा रहा है। लोगों का एक वोट देश में अमूलचूल परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि आगामी चार मार्च को अपने परिजनों सेे वोट करने की जिद्द करें, जिससे कि यह जिला भी मतदान में प्रथम श्रेणी का अंक प्राप्त कर सके। एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि सभी मतदाता कानून के दायरे में रह कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस बूथवार शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह साढ़े दस बजे रविंद्र नगर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और करीब 50 बाइक के साथ रैली निकाली गई। यह रैली पडरौना बीआरसी परिसर पहुंची, जहां युवा शक्ति के तीन काम-शिक्षा, सेवा और मतदान, जन जन को चेताना है- वोट देने जाना है और आधी रोटी खाएंगे- वोट देन जाएंगे समेत कई स्लोगन लिखी दफ्ती लिए मौजूद शहर के हनुमान इंटर कॉलेज, तपेश्वरी विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, भारतीय इंटर कॉलेज, उदित नारायण इंटर कॉलेज, उदित नारायण पीजी कॉलेज आदि विद्यालयों के बच्चों के साथ रैली निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रैली तिलक चौक, धर्मशाला रोड और सुभाष चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर पहुंची। यहां डीएम शंभू कुमार व एसपी राजू बाबू सिंह ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित किया और मतदाता जागरूकता लिखा गुब्बारे उड़ाया। बच्चों ने गीत, फरूआही, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।      

 कार्यक्रम के अंत में उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र ने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुजबुल्ला रही ने किया। इस मौके पर सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, एएसपी लाल साहब यादव, एसडीएम संजीव रंजन, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए मनोज कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार शिवा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शैलेंद्रदत्त शुक्ल सतीश श्रीवास्तव, दुक्खी शुक्ल, डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, बीईओ अजय त्रिपाठी, अखिलेश यादव, शेषबहादुर सरोज, धीरेंद्र त्रिपाठी, एसएन प्रजापति, अंजनी त्रिपाठी, भारत भूषण, राकेश सिंह, महेश रज्जक, महेंद्र प्रसाद, श्याम सुंदर वर्मा, तारकेश्वर शुक्ला, अनूप सिंह, मोहम्मद तारिक, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed