फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   National Backward Classes Front demonstrated

Kushinagar News: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Nov 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
National Backward Classes Front demonstrated
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य। - फोटो : KUSHINAGAR
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
पडरौना। दस सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित दस सूत्री मांगों का ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी, महिला संघ सहित विभिन्न संगठनों के लोग राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सरकार के विरोध में नारे लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इनका नेतृत्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों के ज्ञापन में पिछड़ा वर्ग के लिए 52 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना न किए जाने, निजी क्षेत्रों में भी आरक्षण लागू करने, एमएसपी गारंटी का कानून लागू करने, मजदूरों के खिलाफ बनाए गए श्रम कानून लागू, विकास, पर्यावरण और जानवरों के संरक्षण के नाम पर आदिवासियों को विस्थापित न करने और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, एससी, एसटी, ओबीसी के छात्रों की छात्रवृत्ति बहाल करने सहित दस मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रभान यादव, राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महासचिव दलसिंगार कुशवाहा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ की गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सोनिया कुशवाहा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ की जिलाध्यक्ष किशनावती, रामानंद बौद्ध, बहुजन मुक्ति मोर्चा के रवि यादव, सुभाष सहित कई लोग मौजूद थे।

कार्य बहिष्कार कर विद्युत कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस
कसया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर सभा की। इसके बाद मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर पहुंचे कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक हक नहीं मिलेगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कुशीनगर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर ई. राधेश्याम, जयशंकर राय, वीके सिंह, प्रवीण कुमार चौबे, बीएल आनंद, पप्पू जायसवाल, भोला नाथ, संजय यादव, चंदन सिंह और ओमकाश पासवान सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन व संयोजक जय नारायन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed