फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nala.

कचरे और झाड़ियों से पटा सायफन नाला

Sun, 10 Jul 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
nala.
कचरे और झाड़ियों से पटा सायफन नाला
विज्ञापन

- जलनिकासी नहीं होने से बरसात में लोगों को होगी मुश्किल
- मोहल्ले में होगा जलभराव, नाले की सफाई कराने की लोगों ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर में जल निकासी के लिए बना मुख्य सायफन नाला झाड़ियों और कचरे से पट गया है। सफाई के अभाव में पानी निकलने की समस्या आ रही है। इससे बरसात होने पर मोहल्लों में जलभराव की स्थिति हो जाएगी। नगर में पिछले वर्ष जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा था। लोगों के घरों में बरसात का पानी पहुंच गया था, जिससे काफी परेशानी हुई थी। इसलिए सायफन नाले की सफाई की मांग लोगों ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से की है। लोगों का कहना है कि नाले में कूड़ा-कचरा फेंका जाता है। जलकुंभी और झाड़ियों की वजह से नाला चोक हो गया है। इसलिए समय रहते इसकी सफाई जरूरी है।

नगर में जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। कई बार गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है।
मानवेंद्र सिंह, नगरवासी
पिछले साल आवास विकास कॉलोनी में जलभराव हो गया था। इस वजह से लोगों को काफी असुविधा हुई। नालों की सफाई में लापरवाही से यह नौबत आती है।
त्रिपुरारी मिश्रा, नगरवासी
बरसात में पूरे नगर की जलनिकासी इसी सायफन नाले से होती है। इस नाले की सफाई नहीं होने से फिर लोगों को जलभराव से जूझना पड़ेगा।
अंनत सिंह, नगरवासी
सायफन नाले की सफाई के लिए कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। आगे चलकर फिर जलनिकासी की समस्या होगी।
मनीष जायसवाल, आवास विकास कॉलोनी
वर्जन
इस संबंध में एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने कहा कि पूर्व में एक ऐसी शिकायत आई थी, जिसका समाधान करा दिया गया है। इस सायफन नाले के बारे में जानकारी नहीं थी। नगर पालिका के अधिकारियों के कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed