फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nagar Panchayat roads will be built at a cost of four crores

Kushinagar News: चार करोड़ की लागत से बनेंगी नगर पंचायत की सड़कें

Fri, 13 Sep 2024 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat roads will be built at a cost of four crores
-फाजिलनगर नगर पंचायत में सड़क और नालियों का होगा निर्माण
विज्ञापन

-नपं अध्यक्ष बोले- टेंडर प्रक्रिया पूरी, बारिश के बंद होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। फाजिलनगर नगर पंचायत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर पंचायत बनने के बाद से ही लोग कस्बे में सड़क और नालियों के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को देखते हुए नवसृजित नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कस्बे में आरसीसी सड़कों व नालियों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। टेंडर आदि की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। बारिश थमने के बाद सड़क व नालियों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में जहां सहूलियत मिलेगी तो जल निकासी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
वर्ष 2022 में फाजिलनगर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। करीब एक वर्ष तक यहां प्रशासक तैनात रहे। नगर पंचायत में शामिल हो चुके गांव के लोग शहरी सुविधाओं से वंचित थे। सड़क, नाली, पथ-प्रकाश और पेयजल समेत मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए लोगों की ओर से मांग की जा रही थी। साल 2023 में हुए निकाय चुनाव के बाद से ही नगर पंचायत के विकास ने रफ्तार पकड़ी है। कई वार्डों में सड़क, नाली समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करा दी गई, लेकिन कई वार्ड आज भी उपेक्षित पड़े हैं। उपेक्षित पड़े वार्डों में सड़क और नालियों को लेकर बोर्ड की बैठक में बनी सहमति के बाद नगर पंचायत के मुख्य बाजार में चार करोड़ की लागत से आरसीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने बताया कि फाजिलनगर कस्बे के विकास के लिए वे कटिबद्ध हैं। चार करोड़ की लागत से मुख्य बाजार समेत वार्ड में आरसीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर हो चुका है। बारिश थमने का इंतजार किया जा रहा है। बारिश थमने के बाद निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed