{"_id":"66b6b76e63f45e0d210cf7e9","slug":"nag-panchami-celebrated-with-joy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-121320-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई नाग पंचमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई नाग पंचमी
Sat, 10 Aug 2024 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में नाग पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजन-अर्चन किया और नाग देवता को दूध-लावा चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की कामना की।
शुक्रवार की सुबह महिलाओं ने अभिमंत्रित गोबर से घरों में नाग के चिह्न बनाए और पूजन अर्चन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने खेतों, मंदिरों और देव स्थानों पर दूध-लावा चढ़ाया। इस अवसर क्षेत्र के सिसवा, कुड़वा, बटेसरा, धुरिया, मंगलपुर सहित कई गांवों में युवाओं और बच्चों ने कबड्डी, खो, खो, चिक्का, कुश्ती आदि खेलों में भाग लिया। आयोजकों ने खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।