फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   naalon kee saphaee shuroo

शहर को जलभराव से बचाने के लिए बड़े नालों की सफाई शुरू

Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
naalon kee saphaee shuroo
शहर को जलभराव से बचाने के लिए नालों की सफाई शुरू
विज्ञापन

नालों की सफाई के लिए मंगाई जा रही मशीन
नगर विस्तार में शामिल हुई हैं 18 ग्राम सभा
पडरौना। बरसात में शहरवासियों को इस बार जलभराव से जूझना न पड़े, इसके लिए नगरपालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बड़े नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा करीब 27 लाख रुपये की लागत से कोबैटो मशीन मंगाई जा रही है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाकर नालों की सफाई कराई जा सकेगी।
नगरपालिका प्रशासन का दावा है कि मई के अंत तक बड़े नालों की सफाई करा ली जाएगी। इसके बाद निचले इलाकों को छोड़कर अन्य जगह के शहरवासियों को जलभराव से जूझना नहीं पड़ेगा। साथ ही सीवरेज की सफाई भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

पडरौना नगरपालिका जनपद की सबसे पुरानी नगरपालिका है। सबसे पहले यहां सीवरेज प्रणाली लागू हुई थी। आबादी बढ़ती गई, लेकिन उस हिसाब से संसाधन नहीं बढ़े। मौजूदा समय में नगरपालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इसके अलावा सीमा विस्तार के बाद 18 ग्राम सभा और शामिल हुई हैं। शहर का आंबेडकरनगर, तिलकनगर, आवास विकास कॉलोनी, गरुणनगर सहित कई ऐसे वार्ड हैं, जहां के हर साल बरसात में जलभराव की समस्या से लोग जूझते हैं। इसे देखते हुए नगरपालिका प्रशासन की तरफ से बरसात से पहले सीवरेज और बड़े नालों की सफाई शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
27 लाख की मंगाई जा रही कोबैटो मशीन
पडरौना शहर में सफाई के लिए नई कोबैटो मशीन (पोकलेन) मंगाई जा रही है। इसकी कीमत 27 लाख रुपये है। यह मशीन छोटे आकार की होने के कारण मौके पर ले जाने में सुविधाजनक होगी। जल्द ही यह मशीन उपलब्ध हो जाएगी।

बरसात से पहले नालों की करा दी जाएगी सफाई : चेयरमैन
पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई करा दी जाएगी। सफाई शुरू करा दी गई है। इसके साथ ही शहर के सीवरेज की सफाई भी शुरू कराई गई है। 27 लाख रुपये की लागत से कोबैटो मशीन खरीदी जा रही है, जिसे कहीं भी ले जाना आसान होगा। शहर के निचले इलाकों में बरसात के समय थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन बाकी मोहल्लों में बरसात के दौरान लोगों को जलभराव से नहीं नहीं जूझना पड़ेगा। क्योंकि आंबेडकरगर, हथिसार मोहल्ला, गरुणनगर सहित कई मोहल्ले ऐसे हैं, जो बरसात के दिन में जलमग्न हो जाते हैं। इस बार कोशिश है कि मई के अंत तक सभी नालों की सफाई करा दी जाए, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed