फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Myanmar minister offers robe to reclining statue of Mahatma Buddha

Kushinagar News: म्यांमार के मंत्री ने महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Thu, 30 Nov 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Myanmar minister offers robe to reclining statue of Mahatma Buddha
कुशीनगर रामाभार स्तूप परिसर में पहुंचे म्यांमार के धार्मिक व संस्कृति मंत्रालय के मंत्री ऊ तन ल
पकवा इनार। म्यांमार के धार्मिक व संस्कृति मंत्रालय के मंत्री ऊ तन ल्वान ने बुधवार सुबह मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी बुद्ध प्रतिमा के सामने वंदना कर चीवर चढ़ाया। इसके बाद वे मांथा कुंवर मंदिर में बुद्ध व मुकुटबंधनचैत्य यानी रामाभार स्तूप का भ्रमण कर दर्शन किया। वापस म्यांमार बुद्ध विहार पहुंचे, जहां भिक्षु संघ कुशीनगर अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त कर वैशाली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

म्यांमार के धार्मिक व संस्कृति मंत्रालय के मंत्री ऊ तन ल्वान मंगलवार की रात में कुशीनगर पहुंचे थे। वे म्यांमार बुद्ध विहार में ठहरे थे। बुधवार सुबह मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे, जहां विश्व कल्याण के लिए विशेष पूजा की। परिसर में उत्खनित पुरावशेषों की प्राचीनता, ऐतिहासिकता व धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। यहां से मंत्री भू स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में दर्शन किया। वहां मंदिर के इतिहास के बारे में उत्कीर्ण तथ्यों का अध्ययन किया। फिर मुकुट बंधन चैत्य यानी रामाभार स्तूप स्थल पहुंचे। स्तूप की परिक्रमा कर पूजा किया। मंत्री के साथ प्रमुख दर्शनीय स्थलों के धार्मिक महत्व की जानकारी भंते सागर ने साझा की। इसके बाद मंत्री म्यांमार बुद्ध विहार पहुंचे, जहां उन्होंने आशीर्वाद लेकर वैशाली के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर पर्यटन पुलिस व म्यांमार बुद्ध विहार के बौद्ध अनुयायी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed