फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'My heart has become a home of yours ..'

‘मेरा दिल ही घर बन गया आपका..’

Tue, 27 Mar 2018 12:12 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 27 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
'My heart has become a home of yours ..'
‘मेरा दिल ही घर बन गया आपका..’ - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)।सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सूर्य महोत्सव का रविवार की रात देवी गीत, लोकगीत, दहेज गीत, पचरा, पारंपरिक गीत व कई आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुति और फिर मिलेंगे के वादों के साथ समापन हो गया। एडीजी दावा शेरपा और डीएम आंद्रा वामसी सहित जिले कई अफसर समापन कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद थे। शान-ए-अवध पुरस्कार से  सम्मानित चार वर्षीया स्वरा त्रिपाठी ने अपनी नृत्य प्रतिभा से सबको अचंभित कर दिया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार संतराज गोरखपुरी के देवी गीत व पचरा सेे माहौल भक्तिमय हो गया। संतराज के गीत साथ छूटेगा कैसे मेरा आपका... जब मेरा दिल ही घर बन गया आपका... को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा आर्यन गुप्ता, नमस्वी गुप्ता व मनीष मौर्य ने एक से बढ़ एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। परंतु कार्यक्रम की केंद्र बिंदु रही चार वर्षीया स्वरा त्रिपाठी। लखनऊ से परिवार के सदस्यों के साथ आई इस छोटी बच्ची ने अपने सजन की मैं बनूं रे जोगनिया.. व यह धरती हिंदुस्तान की... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा पांडाल तालियों की गड़बड़ाहट से गूंज उठा। प्रस्तुति के बाद इस बालिका ने सभी लोगों से बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ व कूड़ा - करकट नदी में फेंक इसको गंदा न करने की अपील भी की। दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों को खूब हंसाया। इनके अलावा रजनी श्रीवास्तव तथा संजय दूबे ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आयोजक विनय राय ने सभी प्रतिभागियों व कुछ समाजसेवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राजश्री राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। इस दौरान उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय, एसपी अशोक कुमार पांडेय, संजय राय, जितेंद्र प्रताप राव, अभिनंदन श्रीवास्तव, धनंजय राय, दयाशंकर पांडेय उर्फ टुन्नू, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विजय मद्धेशिया, एसके सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, अंकुर सिंह, अमित राय टुन्नू, आनंद त्रिपाठी, वीरेंद्र शाही, शैलेंद्र कुमार तिवारी, राजकुमार गिरी, प्रवीण शाही, नवीन शाही, आलोक तिवारी, जिनिश गुप्ता, राजेश शाही व ओम प्रकाश गुप्ता सहित कई संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed