{"_id":"5e079a568ebc3e88137e968d","slug":"muzaffarpur-defeated-kanpur-kushinagar-news-gkp3350760191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर को हराकर मुजफ्फरपुर की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर को हराकर मुजफ्फरपुर की टीम फाइनल में
विज्ञापन
उदित नारायण पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडिड़ियों से परिचय प्राप?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर को हराकर मुजफ्फरपुर की टीम फाइनल में
कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का खेला गया सेमीफाइनल मैच
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना(कुशीनगर)। यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल स्मृति अंबुजा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को ग्रुप बी का सेमीफाइनल मैच कानपुर और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। मुजफ्फरपुर ने कानपुर को 75 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुजफ्फरपुर टीम के खिलाड़ी चिरंजीवी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबला रविवार को मऊ और मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।
सुबह कानपुर टीम के कप्तान नीरज वर्मा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुजफ्फरपुर टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज चिरंजीवी और अंकुश के शानदार अर्द्धशतकीय पारी की मदद से टीम ने 25 ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 270 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। चिरंजीवी ने 88, अंकुश ने 65 तथा यश व दीपक ने 38-38 रनों का योगदान दिया। कानपुर की तरफ गेंदबाजी कर रहे अविरल और संदीप ने दो-दो विकेट लिए जबकि मुकुल को एक सफलता हाथ लगी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। 24 और 39 के स्कोर पर दो विकेट गिरने से पूरी टीम दबाव में आ गई। निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर कानपुर की टीम 195 के स्कोर पर सिमट गई। कानपुर की तरफ से शिवम ने नाबाद 54 रन, शुभम ने 39, नीरज ने 26, विनय ने 24 और मुकुल ने 20 रनों का योगदान दिया। मुजफ्फरपुर के गेंदबाज अनिमेष ने तीन, रंजन ने दो और तुषार ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी चिरंजीवी को 88 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर पवन सिंह और कृष्णा उर्फ अर्जुन रावत रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी और अभिनव पाठक ने की तथा स्कोरिंग अभिषेक गैरी ने किया।
इससे पूर्व पडरौना तहसील के सब रजिस्टार राकेश राम और सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मधुबनी मन्नू सिंह चंदेल, शमशेर मल्ल, पाली चौरसिया, सतीश साहा, मनीष गुप्ता, नीरज सिंह बिट्टू, सज्जाद अली, जितेंद्र साहा, अजय साहा, रितेश मल्ल, चंदन गौड़ आदि मौजूद रहे।