{"_id":"59208bcf4f1c1b864bf25d60","slug":"musharon-gates-lee-issues-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन मुसहरों के द्वार, ली समस्याओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन मुसहरों के द्वार, ली समस्याओं की जानकारी
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 21 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन मुसहरों के द्वार, ली समस्याओं की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
कसया। सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले में संभावित दौरे को लेकर अफसर बेचैन हो उठे हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से मुसहर बस्ती में ही कार्यक्रम आयोजित कराने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक अफसर मुसहर बस्ती का रुख कर लिए हैं।
विज्ञापन
निवार को डीपीआरओ ने कुड़वा दिलीपनगर की मुसहर बस्ती का दौरा किया। डीपीआरओ ने गांव मुसहर बिरादरी के लोगों के साथ बैठक कर पेंशन, आवास, जलनिकासी, पेयजल आदि की जानकारी ली। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित शंभू कुशवाहा के अलावा रामचंद्र चौधरी, प्रेम प्रसाद, मकसूद अली, सुनील गोंड, प्रभुनाथ, साहब लाल कुशवाहा, शिवाकांत सिंह, भोला, बालेश्वर आदि ने डीपीआरओ को मुसहरों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन