{"_id":"66eb729de4ad5a12380d5226","slug":"musahar-youth-dies-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123369-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में मुसहर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में मुसहर युवक की मौत
Thu, 19 Sep 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया मुसहर बस्ती में मंगलवार की देर रात 25 वर्षीय मुसहर युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आ गया, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया है।
जंगल खिरकिया गांव के मुसहर बस्ती निवासी शैलेश मुसहर की तबीयत मंगलवार की देर शाम अचानक खराब हो गई। सूचना पर आई एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस भेजवाया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने के बाद पुलिस ने विसरा प्रिजर्व करा उसे जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया। खिरकिया चौकी प्रभारी आकाश गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।