{"_id":"69d402e9fc4d3119f50c9d3b","slug":"musahar-families-gain-possession-of-leased-land-after-10-years-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157628-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुसहर परिवारों को 10 साल बाद मिला पट्टे की भूमि पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुसहर परिवारों को 10 साल बाद मिला पट्टे की भूमि पर कब्जा
Tue, 07 Apr 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
छितौनी नगर पंचायत में पट्टटो धारकों के साथ खड्डा एसडीएम रामबीर सिंह व राजस्व टीम।संवाद
छितौनी। नगर पंचायत छितौनी के वार्ड नंबर चार लोहिया नगर के 12 मुसहर परिवारों को सोमवार को वर्ष 2016 में आवंटित पट्टे की भूमि पर कब्जा दिया गया। प्रशासन की मौजूदगी में सभी पट्टाधारकों की जमीन की पैमाईश कर उन्हें कब्जा दिया गया। यह भूमि पट्टा खड्डा ब्लॉक की ग्राम सभा बुलहवा में तत्कालीन प्रधान की तरफ से बरहरवा टोला के मुसहर परिवारों को आवंटित किया गया था। हालांकि, पात्रता को लेकर की गई शिकायत के चलते यह मामला करीब 10 वर्षों तक लंबित रहा।
समय बीतने के साथ इन परिवारों की संख्या बढ़ती गई और आवास व जमीन की समस्या गंभीर होती गई। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न मिलने पर प्रभावित परिवारों ने आमरण अनशन भी किया था। इसके बाद एसडीएम रामबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था। सोमवार को एसडीएम रामबीर सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराकर 12 पात्र परिवारों को उनके पट्टे सौंप दिए।
इस दौरान चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी, एसआई नित्यानंद सिंह, कांस्टेबल हरेराम यादव, कानोंगो अजीत, लेखपाल धीरज शुक्ला आदि मौजूद मौजूद रहे।