फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Murder over illicit affair: Gaurav and his friend played the key roles.

Kushinagar News: अवैध संबंध में हुई हत्या गौरव, दोस्त ने निभाई मुख्य भूमिका

Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Murder over illicit affair: Gaurav and his friend played the key roles.
एनएच 28 बी पर शव रखकर सड़क जाम किए परिजन व लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच डीघवा बुजुर्ग निवासी रामप्रसाद के बेटे गौरव की हत्या सुनियोजित तरीके से अवैध संबंध में की गई है। वारदात में शामिल गौरव के दोस्त ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीडीआर की मदद से पुलिस ने देर शाम वारदात में शामिल लोगों को चिह्नित कर लिया। मुख्य भूमिका निभाने वाले दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस शनिवार को मामले का पर्दाफाश कर सकती है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिता राम प्रसाद ने बताया कि वह घर पर देर रात को आता था और सुबह दुकान पर चला जाता था। कभी-कभी काम अधिक होने के कारण दुकान पर ही रात को रुक जाता था। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर नहीं गया था, पूरे दिन घर पर सोया और शाम करीब सात बजे दरवाजे पर बैठा था। इसके बाद शौच करने की बात कह खेत की ओर गया। रात करीब 8 बजे मोहल्ले के लोगों को घटनास्थल के समीप पुलिया पर बैठकर मोबाइल से बात करते हुए देखा था। शुक्रवार को उसकी खून से सनी लाश घर से करीब 200 मीटर दूर मिली। गौरव के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि गौरव का अवैध संबंध अपने दोस्त की भाभी से था। इसके अलावा दो अन्य लोगों से भी महिला के संबंध थे। इसकी जानकारी गौरव के दोस्त को हो गई थी और वह मना कर रहा था, लेकिन गौरव नहीं मान रहा था। इसके बाद उसने साजिश रची और बृहस्पतिवार की रात गौरव की हत्या कर दी। पुलिस साक्ष्य के आधार पर गौरव के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाकी लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। वारदात को अंजाम देने में तीन से चार लोगों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

-
बेटे की लाश से लिपट कर रोती रही मां,दोनों छोटे भाई बेसुध खड़े रहे

साखोपार। गौरव उर्फ गोलू घर का सबसे बड़ा सहारा था। पिता फर्नीचर बनाते और गोलू मार्बल पर कारीगरी कर घर चलाने में हाथ बंटाता था। शव देखते ही मां बेहोश हो गईं। होश आया तो बस एक ही रट ..मेरा गोलू मुझसे बिना पूछे कहां चला गया..। रोते-रोते उनकी आंखें सूज गई हैं। पोस्टमार्टम के लिए जिस गाड़ी में लाश को ले जाया जा रहा था उसके पीछे पीछे करीब पांच सौ मीटर तक दहाड़ मारकर रोते दौड़ पड़ीं और चीख रही थी कि बाबू हमार कहां जा तारे...। फर्नीचर बनाने का काम करने वाले पिता रामप्रसाद बिलखते हुए कह रहे थे कि अब मेरा हथौड़ा जंग खाएगा। आंगन में आधी बनी चौकी पड़ी थी, जिसे गोलू के साथ मिलकर बना रहे थे। रोते हुए कहा कि जिस हाथ ने मेरे साथ लकड़ी पकड़ी, उसी को किसी ने काट दिया। दोनों छोटे भाई सौरव और मोनू सदमे में हैं, जो भाई उन्हें बचपन में साइकिल सिखाया था, स्कूल का होमवर्क कराया था, रात को कहानी सुनाया था, वो अब नहीं रहा। तीन भाइयों की हंसी से गूंजने वाले घर की दीवारें भी रो रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीस मिनट जाम रही सड़क
साखोपार। पोस्टमार्टम के बाद गौरव का शव पहुंचा तो मोहल्ले के लोगों और घर वालों ने मोहल्ले के सामने पडरौना-कसया मुख्य मार्ग को शाम करीब 6 बजे जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके चलते करीब बीस मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस के समझाने के बाद नाराज लोगों ने जाम खत्म किया और शव का दाह संस्कार किया।

अब तक की जांच में पता चला है कि गौरव का मोहल्ले की एक महिला से अवैध संबंध था। वह महिला इसके दोस्त की परिवार की है। सुनियोजित तरीके से युवक की हत्या की गई है। दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में दोस्त की मुख्य भूमिका है। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed