फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   murder of a woman sleeping in the house with a sharp weapon

Kushinagar: घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, पांच पर केस दर्ज, चार हिरासत में

Thu, 29 Sep 2022 12:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
murder of a woman sleeping in the house with a sharp weapon
रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव में हुई हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
 रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव के मेंहदीगंज टोले में मंगलवार रात कमरे में सो रही 32 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके पिता रामाकांत प्रसाद की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मेंहदीगंज में पूजा देवी पत्नी स्वर्गीय राजेश अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। पूजा के साथ छोटी बहन अंजू भी रहती थी। मंगलवार को पूजा की बहन दोनों बच्चों को लेकर कुस्महा के चकिया अपने घर चली गई थी। घटना की रात पूजा घर पर अकेली थी। बुधवार सुबह गांव की एक लड़की उसके घर गई तो देखा की पूजा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी है।
विज्ञापन


वह शोर मचाते हुए बाहर आई तब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसी बीच किसी ने रामकोला पुलिस को सूचना दे दी। रामकोला एसएचओ नीरज राय तत्काल मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। खोजी कुत्ते व फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। खोजी कुत्ता घूमते हुए एक व्यक्ति के घर मे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़


पुलिस उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पहले भी पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूजा के पिता रामाकांत प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने निलावती, ज्ञानती, महेंद्र प्रसाद, कयास, भागवती पर केस दर्ज किया है। आरोप घर छोड़कर फरार हैं।

महिला के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -धवल जायसवाल, एसपी

दो मासूमों के सिर से पहले पिता का साया उठा, अब मां का
पूजा की हत्या से दो मासूम अनाथ हो गए। दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पूजा के कंधों पर थी। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती थी। परिवार में अब दो वर्षीय शिवम छह वर्षीय सुंदरम हैं। अब उनकी देखभाल नाना रामाकांत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed