{"_id":"692f4a2bbe42773b7a02e48e","slug":"murder-fir-registered-in-jawahirs-death-case-tantrik-in-custody-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149991-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जवाहिर की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, तांत्रिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जवाहिर की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, तांत्रिक हिरासत में
Wed, 03 Dec 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के काली मंदिर परिसर में मिले जवाहिर का अर्धनग्न शव दो दिन पूर्व मिला था। उसके चेहरे पर ईंट से वार किया गया था। पुलिस इस मामले में मंगलवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि मंदिर कैंपस में ही हत्या पुजारी ने किया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है और घटना का आज पर्दाफाश कर सकती है।
पश्चिमी चंपारण जिले के भीतहा थाना क्षेत्र विनही खैरा गांव निवासी 45 वर्षीय जवाहिर की का खून से सना शव जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के काली मंदिर पर रविवार को मिला। शव के पास खून से सना ईंट पुलिस ने बरामद किया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया। नीलम ने बताया कि जवाहिर शराब का आदी था।
उसे 26 नवंबर को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन शनिवार को वार्ड से लघुशंका करने निकला और गायब हो गया। शनिवार की शाम को कटाई भरपुरवा के समीप कस्बे में तांत्रिक के साथ घूमते हुए लोगों ने जवाहिर को देखा था। तांत्रिक काली मंदिर पर भी आकर अक्सर रात को रहता था। मंदिर की सफाई के अलावा झाड़फूंक करता था। घटना की देर शाम को लोगों ने दोनों को मंदिर की ओर जाते देखा था, रविवार को सुबह घटना के बाद पुलिस पहुंची तो तांत्रिक गायब था। पुलिस तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पुलिस ने पूछताछ किया तो वह सच्चाई उगल दिया। तांत्रिक हत्या से पूर्व जवाहिर जबरदस्ती का प्रयास किया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दिया। इसके बाद उसके सीने की हडि्डयां तोड़ने के अलावा पेट पर भी ईंट से वार कर हादसे का रूप देने का प्रयास किया था। जटहा बाजार थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि एक तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।