फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Murder case filed against brother accused of killing sister, police searching for him

Kushinagar News: बहन को मारने के आरोपी भाई पर हत्या का केस, तलाश में पुलिस

Fri, 23 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against brother accused of killing sister, police searching for him
खड्डा। बहन की हत्या करने वाले बेटे पर पिता ने हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। तीन दिन में दो अर्थी उठने से पूरा परिवार टूट गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को पति को सुपुर्द कर दिया। दूसरे दिन भी इस वारदात की चर्चा गांव में अपने दरवाजे पर बैठे लोग करते नजर आए।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के टोला गंगवाछपरा में बुधवार की देर रात को नशे में धुत रामसमुझ चौहान घर पहुंचा और अपनी पत्नी का कपड़ा दरवाजे पर रखकर आग लगा दिया। पिता ने मना करते हुए शराब पीने पर डांटा तो रामसमुझ उनकी पिटाई करने लगा। मायके में आई रामसमुझ की बहन अंजनी बीच बचाव करने पहुंची तो भाई रामसमुझ पिता को छोड़ भुजाली निकालकर बहन के पेट में घोंपकर हत्या कर दिया। अंजनी छोटे भाई विशाल की हादसे में मौत के बाद दो साल की बेटी रन्या के साथ मायके आई थी। अंजनी चार भाईयों में इकलौती बहन थी। इसकी हत्या के बाद मायके व ससुराल वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हनुमानगंज थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। संभावित ठीकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed