फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Municipality will build state-of-the-art food park

नगरपालिका बनवाएगी अत्याधुनिक फूड पार्क

Sat, 28 May 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipality will build state-of-the-art food park
फूड पार्क का नक्शा। - फोटो : KUSHINAGAR
नगरपालिका बनवाएगी अत्याधुनिक फूड पार्क
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड, कार पार्किंग, फल मंडी, आयरन शॉप, कैफेटेरिया का होगा निर्माण
कसया(कुशीनगर)। नगर के लुक को आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से भरपूर प्रयास किया जा रहा है। सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए धरातल पर काम भी चल रहा है। चाहे वह यातायात की समस्या हो या फिर अतिक्रमण की। इन्हें दूर करने के लिए प्रशासन ने योजना तैयार कर चरणबद्ध तरीके से काम कराने का खाका तैयार किया है।
गांधी चौक के चारों तरफ देवरिया मार्ग, गोरखपुर मार्ग, सपहां मार्ग व पडरौना मार्ग पर जाम की समस्या से निजात के लिए सड़क की चौड़ाई व पटरी बढ़ाई जाएगी। चारों सड़कों के सुंदरीकरण के लिए आकर्षक लाइट व पौधे रोपित किए जाएंगे। पडरौना मार्ग स्थित फलमंडी स्थल के पास एक छोटा व आकर्षक फूड पार्क विकसित जाएगा, जिसमें फास्ट फूड सहित बच्चों के मनोरंजन आदि के लिए साधन होंगे। आर्किटेक्ट नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि इस स्थल पर टैक्सी स्टैंड, कार पार्किंग, फल मंडी, आयरन शॉप व कैफेटेरिया आदि का प्रबंध होगा। इसकी डिजाइन तैयार कर प्रशासन को मुहैया कराया गया है। इसके लिए जरूरी कार्य पूरे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

...
कोट
पडरौना मार्ग स्थित फलमंडी के पास खाली स्थल पर फूड पार्क विकसित किया जाएगा, जहां पर एक जगह फास्ट फूड की दुकानें होंगी। इसके बनने से नगर में ठेले व अन्य छोटे दुकानदारों को एक ही स्थल पर व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा। इससे नगर स्वच्छ व साफ भी दिखेगा और सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमशंकर गुप्ता, ईओ पालिका कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed