फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   municipal commity meeting

Kushinagar News: नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक आज, 27 वार्डाें के सभासद होंगे शामिल

Wed, 21 Jun 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
municipal commity meeting
पडरौना। कुशीनगर नगर पालिका में ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। बुधवार को सुबह 10 बजे से नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक है। पहली बैठक से नगरवासियों को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, नगर पालिका प्रशासन ने नगरीय सुविधाओं और जनसमस्याओं की सूची पहले तैयार कर ली है। ताकि बैठक के साथ उस पर तेजी से काम किया जा सके।
विज्ञापन

एजेंडे में शहर के सुंदरीकरण से लेकर आमजन की मुख्य समस्याओं के समाधान से संबंधित कई मुद्दे शामिल किए जाएंगे। नगर पालिका के विस्तारीकरण में कसया ब्लॉक के 41 ग्राम पंचायतें आईं हैं, जो वर्तमान में नगरपालिका के वार्ड हैं। ऐसे में जनसुविधाओं की कमी से आम जनता जूझ रही है। विस्तारीकरण के बाद उन गांवों के लोगों को अब तक मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो पाई हैं। वहां के लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन


00000

नगर पालिका की पहली बैठक में नगर में नए और पहले से चल रहे विकास कार्यों में और तेजी लाने पर चर्चा हो सकती है। बैठक में सभी सभासदों की सहमति से एजेंडे के सभी मुद्दों पर सहमति बनाकर शहर के विकास को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। प्रमुख तौर पर सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश व विकास संबंधित कार्यों पर सहमति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेमशंकर गुुप्ता, ईओ नगर पालिका, कुशीनगर
----

मूलभूत सुविधाएं मिलने की जगी है उम्मीदें

नगर पालिका कुशीनगर में 27 वार्ड हैं। वार्डों के रहने वाले लोगों में पालिक बोर्ड की पहली बैठक से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें भरोसा है कि बोर्ड में उनके वार्ड को मूलभूत सुविधाओं के अलावा आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए बेहतर निर्णय लिए जाएंगे। हालांकि पालिका ने भी पेयजल,सफाई,पथ प्रकाश व विकास कार्य को प्रमुखता से अपने एजेंडे में रखा है। क्योंकि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली है। इस लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed