{"_id":"6367f2fa88e7df36a904e151","slug":"multipurpose-hub-developed-in-rajwatia-kushinagar-news-gkp456412379","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा बहुउद्देशीय हब, उपलब्ध होंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा बहुउद्देशीय हब, उपलब्ध होंगी कई सुविधाएं
विज्ञापन
रजवटिया में बहुद्देशीय हब का प्रस्तावित स्थल।संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा बहुउद्देशीय हब, उपलब्ध होंगी कई सुविधाएं
- हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर, राजकीय विद्यालय, संविलियन विद्यालय आदि का होगा निर्माण
- एक हफ्ते में भेजा जाएगी फाइनल रिपोर्ट, पीडब्ल्यूडी है नोडल विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित जनपद के रजवटिया गांव में बहुउद्देशीय हब बनाया जाएगा। इसके लिए 100 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यहां फूड हब, कृषि मंडी, मॉल, पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, पुलिस चौकी, स्टेडियम, होटल, पार्क, मल्टीसिटी हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर, पार्किंग स्थल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, मॉडल स्कूल, कॉलेज व मनोरंजन की उच्चस्तरीय सुविधा युक्त पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। शासन से इस बारे में पुन: प्रस्ताव मांगा गया है। अभी कुछ विभागों से प्रस्ताव मिलनी बाकी है। एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार कर इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
प्रदेश के अंदर अंतरराज्यीय सीमा पर सरकार ने बहुद्देशीय हब बनाने का निर्णय लिया है। बिहार का सीमावर्ती जनपद होने के कारण कुशीनगर भी इस योजना से आच्छादित है। इसलिए शासन के निर्देश पर जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में स्थित रजवटिया में इस बहुद्देशीय हब को बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। इसका निर्माण 100 एकड़ भूमि पर कराया जाएगा। दो दौर की बैठकें हो चुकी है। एक बैठक डीएम एस. राजलिंगम और दूसरी सीडीओ गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई है। चूंकि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, विकास, पर्यटन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों से जुड़ी परियोजनाओं पर कार्य होना है।
इसलिए अभी सभी विभागों ने अपना प्रस्ताव नहीं भेजा है। बैठकों में संबंधित विभागों के अफसरों को प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में फाइनल रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
इन विभागों की होगी सहभागिता, कराए जाएंगे निर्माण कार्य
बहुउद्देशीय हब में चिकित्सा विभाग की ओर से मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल व ट्रामा सेंटर, जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर राजकीय विद्यालय का निर्माण कार्य, बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संविलयन विद्यालय, कृषि विभाग की ओर से मल्टीपरपज सीड स्टोर, उद्योग विभाग की ओर से उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए हाल, परिवहन विभाग की तरफ से पार्किंग स्थल, कामर्शियल एरिया, खेल विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम, पर्यटन विभाग की तरफ से होटल, पर्यटक आवास गृह, पार्किंग, लोक निर्माण विभाग की तरफ से फ्लाईओवर, फुट ओवरब्रिज और लाइट, पेट्रोलपंप, मॉल, बस स्टैंड इत्यादि का कार्य प्रस्तावित हैं।
बहुद्देशीय हब बनाने के लिए शासन से डेढ़ माह पहले जगह चिह्नित करने के लिए निर्देश मिला था। इस संबंध में डीएम की अध्यक्षता में तमकुहीराज में संबंधित अधिकारियों के साथ पहली बैठक हुई थी। उसके बाद पुन: हमने भी जिन विभागों से संबंधित निर्माण कार्य बहुद्देदशीय हब में होने हैं, बैठक कर प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एक सप्ताह में फाइनल रिपोर्ट बनाकर भेज दी जाएगी। अभी कई विभागों ने अपना प्रस्ताव नहीं दिया है।
- गुंजन द्विवेदी, सीडीओ