{"_id":"686978c88b2f96111f0776e7","slug":"muharram-route-changed-heavy-vehicles-will-not-be-able-to-enter-the-city-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-140919-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम : बदला रूट, आज शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम : बदला रूट, आज शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन
Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मुहर्रम पर यातायात व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए एसपी कार्यालय की ओर से रविवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। यह आदेश सुबह चार से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।
कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जुलूस को ध्यान में रखते हुए कस्बा पडरौना में बड़े कामर्शियल वाहनों के लिए नो इंट्री सुबह चार बजे से ही प्रभावी रहेगी। यह नो इंट्री प्वाइन्ट रविन्द्रनगर चौराहा, बावली चौक, स्टेशन बाईपास, रेलवे स्टेशन मोड़ पर लागू रहेगा। यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन रविवार को सुबह चार बजे से जुलूस समाप्ति तक रहेगा।
इस दौरान रामकोला एवं खड्डा रोड की तरफ से आने वाले चार व दो पहिया वाहन बावली चौक से बड़ी नहर होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। वहीं खिरकिया रोड से आने वाले चार व दो पहिया वाहन अम्बे चौक, बेलवा चुंगी, स्टेशन तिराहा, कठकुईयां मोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह दरबार रोड की तरफ से आने वाले वाहन जटहां तिराहा अम्बे चौक, बेलवा चुंगी, स्टेशन तिराहा, कठकुईयां मोड़ होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। रात आठ बजे के बाद नो इंट्री समाप्त होने के बाद ही रविन्द्रनगर की तरफ से रामकोला, खड्डा जाने वाले वाहन बडी नहर पडरौना से डायवर्ट होकर बावली चौक होते हुए गन्तव्य को जाएंगे।