फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mud given to farmar on old rate

पुरानी दर पर ही किसानों को मिलेगा फ्रेस मड : सांसद

Mon, 28 Nov 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
mud given to farmar on old rate
पुरानी दर पर ही किसानों को मिलेगा फ्रेस मड : सांसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल के गेस्ट हाउस में सांसद विजय कुमार दुबे ने चीनी मिल के जीएम व एसडीएम की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। सांसद ने कहा कि पुरानी दर पर ही किसानों को फ्रेश मड उपलब्ध कराया जाएगा।

सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि क्षेत्र में लगे तौल कांटों पर घटतौली हो रही है। घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रेस वार्ता में विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि किसान हैं तो चीनी मिल है। चीनी मिल है तो आप लोग हैं। इसलिए किसानों के साथ ऐसा बर्ताव ना करें जिससे आप सभी पर दिक्कत आए। किसानों की चीनी मिल से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराएं और दलालों से दूर रहें। इस मौके पर चीनी मिल के जीएम यशराज सिंह ने कहा कि पुरानी दर पर ही किसानों का फ्रेशमड उपलब्ध होगा। आगे से कोई शिकायत नहीं मिलेगी। इस दौरान एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed