{"_id":"61b77ccf5110094dc606169b","slug":"mp-realated-news-kushinagar-news-gkp4197505153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने सदन में उठाई मुसहर और पिछड़े वर्गों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने सदन में उठाई मुसहर और पिछड़े वर्गों की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सांसद ने संसद में सोमवार को जनपद के मुसहर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने इन वर्गों के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की मांग की।
सांसद विजय कुमार दूबे ने फोन पर बताया कि उन्होंने सोमवार को सदन में प्रश्न प्रहर के दौरान कुशीनगर के मुसहर एवं पिछड़े वर्गों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि कुशीनगर जनपद में मुसहर समुदाय एवं पिछड़े वर्ग के 13 हजार ऐसे परिवार निवास करते हैं, जिन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें विकास की मुख्य धारा में शामिल जोड़ने के लिए समेकित जनजातीय विकास परियोजना का लाभ दिलाया जाए। ताकि इस समाज के लोग भी परियोजना के तहत लाभान्वित हो सकें। संवाद