फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mp provided cheques of 2-2 lakh to dependent of dead persons

सांसद ने मृतक आश्रितों को दिया दो-दो लाख के चेक

Wed, 20 Apr 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
mp provided cheques of 2-2 lakh to dependent of dead persons
सांसद ने मृतक आश्रितों को दिया दो-दो लाख के चेक
विज्ञापन

पडरौना। देवरिया जिले से तिलक चढ़ाकर लौटते समय सोमवार की रात रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग पर चार पहिया वाहन और अनुबंधित बस की टक्कर में मरने वाले कोहड़ा गांव के लोगों के आश्रितों को बुधवार को दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक सांसद विजय कुमार दुबे ने उनके घर पहुंचकर दिया।
सोमवार की रात हुए उस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें चार कोहड़ा गांव के तथा एक किशोर साढ़ी बुजुर्ग गांव का निवासी था। बुधवार को सांसद ने गांव में पहुंचकर सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये का चेक वितरित किया। साथ ही सभी परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतक परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिए। दुर्घटना के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतक परिवारों को सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

चेक वितरण के दौरान कसया के एसडीएम वरुण पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दुबे, ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, रामानुज मिश्रा, जितेंद्र सिंह, संतोष जायसवाल, संतोष सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, नीरज गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed