फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Impact of cyclonic storm Orb expected from the 28th; farmers advised to harvest ripe crops.

Kushinagar News: चक्रवाती तूफान ‘ऑरब’ का असर 28 से, किसानों को पकी फसल समेटने की सलाह

Tue, 27 Oct 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Impact of cyclonic storm Orb expected from the 28th; farmers advised to harvest ripe crops.
अगले दो-तीन दिन रबी फसलों की बुवाई से बचें,
विज्ञापन

पडरौना। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘ऑरब’ के तेज होने और आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच जिले के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्तूबर से जिले के मौसम पर इसका असर पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए किसानों को पकी फसलों की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही अगले दो से तीन दिन तक रबी फसलों की बुवाई नहीं करने को कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 5:30 बजे चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय था। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ और तीव्र होने की संभावना है। 27 अक्तूबर को इसके अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इसके बाद 28 अक्तूबर की पूर्वाह्न तक आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच टकराने की आशंका है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को खेतों में तैयार खड़ी फसलों की निगरानी करने और पकी फसल की कटाई कर उसे सुरक्षित स्थान पर रख देना चाहिए। खेतों में काटकर रखी गई उपज को खुले में न छोड़ें। मौसम साफ होने और परिस्थितियां अनुकूल रहने पर ही रबी फसलों की बुवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed