फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP inaugurates and lays foundation stones for development works.

Kushinagar News: सांसद ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

Fri, 19 Jun 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurates and lays foundation stones for development works.
रामकोला के पकड़ी बांगर गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते सांसद विजय कुमार दूब
रामकोला। पकड़ी बांगर में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के अंतर्गत ग्राम सभा पकड़ी बांगर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में कराए गए इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवाल एवं पेंटिंग कार्य तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन में फाल्स सीलिंग एवं नवीनीकरण कार्य का सांसद ने लोकार्पण किया। इन कार्यों पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

इसके उपरांत ग्राम सभा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सांसद निधि योजना से प्रस्तावित 15 लाख रुपये की लागत वाले विवाह भवन का शिलान्यास भी सांसद द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वर्ष 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनने के बाद गांवों के विकास को नई गति मिली है। भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, सौभाग्य योजना एवं सड़क निर्माण जैसी योजनाओं के माध्यम से गांवों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। भाजपा सरकार ने संपर्क मार्गों का जाल बिछाकर गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है और विकास को गति मिली है।
सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा उठाई जाने वाली प्रत्येक जनसमस्या और विकास संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अजय गोविंद राव उर्फ शिशु बाबू तथा सदाशिव मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कुणाल राव ने किया । प्रधान प्रतिनिधि संजीव राय ने अतिथियों प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरानभाजपा नेता अनूप श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, दीपक पांडेय, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, एपीओ अभिषेक सिंह, सूरज तिवारी, निखिल उपाध्याय, दिलीप वैश्य, मनोज सिंह, अनुज तिवारी, सुशील शर्मा, जितेंद्र राय, प्रेम तिवारी, रामकृपाल राय, धर्मेंद्र उपाध्याय, राजकुमार चौबे, सुशील सिंह, वीर बहादुर राय, ज्ञानवर्धन गोविंद राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed