{"_id":"5ef8cd558ebc3e430d562eb4","slug":"mp-claimed-development-kushinagar-news-gkp35627859","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट समेत क्षेत्र के विकास के लिए हर काम होगा: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट समेत क्षेत्र के विकास के लिए हर काम होगा: सांसद
विज्ञापन
कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे
- फोटो : KUSHINAGAR
एयरपोर्ट समेत क्षेत्र के विकास के लिए हर काम होगा: सांसद
पडरौना। जिले में एक वर्ष में सड़कों, पुलों की हालत सुधारने के साथ ही पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी दिलाई जा रही है। एक वर्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। शेष चार वर्ष में भी जनता से चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।
ये बातें कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही जिले में मेडिकल कालेज की मंजूरी व कुशीनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल लेवल का बनवाने की मंजूरी सरकार से दिलाई है। इसके अलावा पडरौना-जटहां मार्ग पर खिरकिया पुल के निर्माण समेत कई सड़कों के चौड़ीकरण व नवीनीकरण के लिए धन आवंटित कराया है। कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर जो विपक्षी उन पर सरकार पर आरोप लगा रहे थे अब वे ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद अपनी उपलब्धि बताकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि अगले चार साल में मेडिकल कालेज को चालू कराने, सड़कों, पुलों को और बेहतर बनाने, जिले में तकनीकि शिक्षा के स्कूलों की संख्या बढ़ाने आदि का कार्य कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि अब कुशीनगर जिला केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। उनकी कोशिश है कि जिले में एक चीनी मिल की स्थापना भी जाए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मिलकर मांग रख चुके हैं।