फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Movement warning if demand is not complete

मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Movement warning if demand is not complete
आंदोलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
कसया। भारतीय किसान यूनियन ने कसया तहसील परिसर में पंचायत करके मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सुबह 11 बजे से भाकियू के ब्लॉक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर पंचायत शुरू किए। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल के मुआवजे के लिए किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को विवश हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन मांग कर रहा है कि गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चत कराई जाए और पिछले सीजन में धान खरीद में बरती गई उदासीनता की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। कप्तानगंज, ढाढ़ा, सरदारनगर चीनी मिल पर किसानों के बकाया धनराशि का भुगतान कराया जाए। बंद पड़ी पडरौना, कठकुईयां सहित अन्य चीनी मिलों को चालू कराया जाए। गांवों में कैंप लगाकर पात्रों को आवास, पेंशन और राशन कार्ड की सुविधा दी जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में माफिया राज खत्म करके दोषी और भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो। सहकारी बैंकों में लेन-देन प्रारंभ हो। चुनावी घोषणा के मुताबिक किसानों की फसली ऋण तत्काल माफ किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बद्री कुशवाहा, मंडल सचिव रमाकांत तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष उदयभान यादव, जिला प्रभारी गुलबदन यादव, तहसील अध्यक्ष हाटा श्रीराम सिंह, तहसील अध्यक्ष पडरौना रमाशंकर यादव, रामऔतार कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, दशरथ यादव सहित महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed