फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   motor disturb of boat in gandak river

150 लोगों को ले जा रही नाव गंडक में फंसी

Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
motor disturb of boat in gandak river
150 लोगों को ले जा रही नाव गंडक में फंसी
विज्ञापन

- बरवापट्टी घाट पर बिहार की तरफ से आ रही थी नाव
- अमवा खास व अगल-बगल के गांव के लोग अपने खेतों से लौट रहे थे
- मोटर खराब होने से आई दिक्कत
- नाव संपूर्णानगर गांव के सामने उत्तर की तरफ फंसी है
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी(कुशीनगर)। ग्राम पंचायत अमवाखास के बरवापट्टी घाट के सामने बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे मोटर चालित एक नाव से गंडक नदी पार कर रहे करीब डेढ़ सौ लोग नदी की धारा में फंस गए। जिस नाव से ये लोग बरवापट्टी की तरफ आ रहे थे उसका मोटर खराब हो गया। खबर लिखे जाने तक नाव नदी में ही फंसी हुई थी।

अमवा खास व आसपास के गांवों के लोगों की खेती नदी के उत्तर तरफ भी है। खेतों में गए लोग बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे एक नाव से नदी पार करके वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस बड़ी नाव पर ये लोग सवार हैं, उसमें मोटर लगा है। करीब डेढ़ सौ लोगों को लेकर लौट रही इस नाव के बीच धारा में पहुंचते ही मोटर खराब हो गया। इससे नाव धारा के साथ बहने लगी। नाव पर सवार लोग मदद की पुकार लगाने लगे। नदी के दूसरी तरफ मौजूद लोगों ने इसकी सूचना अमवा दीगर व बरवा पट्टी के अपने परिचितों को दी। बरवापट्टी पुलिस व तमकुहीराज तहसील प्रशासन भी समाचार लिखे जाने तक नदी की धारा में फंसे लोगों तक नहीं पहुंच सका था। बताया जा रहा है कि नाव धारा के साथ लगभग पांच किलोमीटर तक बहते हुए संपूर्णा नगर गांव के पास नदी में फंसी है। वहीं देर रात ग्राम प्रधान रिंकू सिंह पटेल ने नाव से लगभग छह सात लोगों को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक लोगों को निकालने का कार्य जारी था। इस संबंध में तमकुहीराज के एसडीएम एआर फारूकी ने बताया कि एसओ बरवापट्टी ने धारा में नाव फंसने की सूचना दी थी। यह भी बताया है कि नाव कुछ दूर तक बहते हुए किनारे पर पहुंच गई है। लोग नाव पर ही रुके हुए हैं। सुबह मदद पहुंचाई जाएगी। वहीं डीएम और एसपी का कहना है कि नाव फंसने की सूचना मिली है घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed