{"_id":"66fdd99a6476e9d5c101a614","slug":"motor-boat-engine-fell-in-deep-water-of-hiranyavati-river-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124136-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हिरण्यवती नदी के गहरे पानी में गिरा मोटर बोट का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हिरण्यवती नदी के गहरे पानी में गिरा मोटर बोट का इंजन
Thu, 03 Oct 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। हिरण्यवती नदी में बुधवार को मोटर संचालित नाव का इंजन अचानक गहरे पानी में गिर गया। नाव में बिना सेफ्टी जैकेट के नौकायन का लुत्फ उठा रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। नाव नदी के तेज जलधारा के बीच असंतुलित होकर डगमगाने लगी। नदी के किनारे बैठे और मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे असंतुलित नाव को खींचकर किनारे किया। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।
कुशीनगर में बुद्धा घाट पर हिरण्यवती नदी में बुधवार की शाम के करीब साढ़े तीन बजे नाविक चांद शेख सात से आठ लोगों को बोट में बैठाकर नदी में लेकर चला गया। कुछ समय बाद नदी की तेज जलधारा के बीच मोटर बोट का इंजन टूटकर गहरे पानी चला गया। इंजन गिरने से नाव में सवार लोगों की चिंता बढ़ गई। तेज आवाज में बचाओ- बचाओ कर चिल्लाने लगे। नदी के किनारे बैठे और खड़े लोगों ने नदी में असंतुलित होकर डगमगा रही नाव तक रस्सी फेंककर मुश्किल से खींचकर किनारे लगाया। तब जाकर नाव में सवार लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान चालक के दोस्त कसया नगर निवासी सदाम खान समेत उसके अन्य साथी सवार थे। वहीं, नदी में गिरे मोटर बोट के इंजन को कुछ युवकों ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला।
इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ल ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। नदी में नाव संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। सभी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने की सुनिश्चितता के बाद ही शुरू कराया जाएगा। इसके संचालन के लिए पूर्व में रेंट निर्धारण के बाद लिखित अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
-- -