फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother's Lover Murdered Teenager Missing for Three Days; Arrested

Kushinagar News: मां के प्रेमी ने की थी तीन दिन से लापता किशोर की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mother's Lover Murdered Teenager Missing for Three Days; Arrested
हाटा पुलिस की गिरफ्त में राजवीर का हत्यारोपी डब्लू
हाटा। तीन दिन से लापता 13 वर्षीय राजवीर का रविवार की रात नहर की झाड़ियों में शव मिलने के मामले का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। राजवीर की हत्या की गई थी। पुलिस का कहना है कि राजवीर की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने अपने अनैतिक संबंध का राज खुल जाने के डर से की थी। राजवीर ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। राजवीर के हत्या की वजह जानने के बाद लोग दंग है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद यादव की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। प्रमोद रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहता है। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों 13 वर्षीय राजवीर और नौ वर्षीय अमन के साथ मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन

26 मार्च की शाम को राजवीर घर से चौराहे पर आया था और लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो 27 मार्च को राजवीर के मामा आदित्य ने हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस राजवीर की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि राजवीर जिस दिन लापता हुआ था, उस दिन वह मोहल्ले के ही डब्लू गौड के साथ देखा गया था। गहनता से जांच करने पर पता चला कि डब्लू का राजवीर की मां से नजदीकी संबंध है। पुलिस ने डब्लू और राजवीर की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो डब्लू ने राजवीर की हत्या की बात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रविवार की रात रधिया देवरिया मोहल्ले के पास से होकर बहने वाली नहर के पास से राजवीर के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी डब्लू ने बताया कि उसका राजवीर की मां रीना यादव से लंबे समय से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन वह रीना से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान राजवीर ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। आरोपी ने राजवीर को चुप कराने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए, लेकिन वह नहीं माना और बार-बार अपने मामा को सब कुछ बताने की बात कहने लगा।
इससे घबड़ाकर डब्लू ने राजवीर की हत्या की साजिश रच डाली। उसने राजवीर को कपड़े खरीदने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और सुनसान स्थान की तलाश में निकल पड़ा। रधिया देवरिया नहर मार्ग पर एकांत स्थान देखकर उसने बाइक रोकी और बहाने से राजवीर को झाड़ियों में ले गया। वहां गमछे से उसका गला घोंट दिया। राजवीर की मौत हो जाने के बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर मौके से भाग निकला।

कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed